भोपाल मास्टर प्लान-2047 के ड्राफ्ट के खिलाफ किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी। लालघाटी में किसानों ने ड्राफ्ट की कॉपी जलाई। 78 गांवों के किसानों ने 5000 आपत्तियां दर्ज कराईं। BIZ-1 और BIZ-2 जोन हटाने और कृषि भूमि को सुरक्षित रखने की मांग।
भोपाल मास्टर प्लान-2047 के ड्राफ्ट पर मिली 13,400 आपत्तियों के निराकरण के लिए 16 नवंबर से सुनवाई शुरू होगी। बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया, BIZ-1 और BIZ-2 जोन तथा आवासीय क्षेत्रों में व्यावसायिक गतिविधियों के प्रस्ताव पर किसानों और रहवासियों ने कड़ी आपत्ति जताई है।














